फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaipal Singh continued to grow Sangh and BJP for 50 years

Muzaffarnagar News: 50 साल तक संघ और भाजपा को बढ़ाते रहे जयपाल सिंह

Mon, 05 Jun 2023 11:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Jun 2023 11:46 AM IST
सार

संघ के सह प्रांत संपर्क प्रमुख रहे जयपाल सिंह की शोक सभा का आयोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित संघ पदाधिकारी और पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Jaipal Singh continued to grow Sangh and BJP for 50 years
संघ नेता जयपाल  सिहं को श्रद्वाजलि सभा में मौजूद केद्रीय राज्यमत्री संजीव बालियान, भाजपा प्रदेश

विस्तार

संघ के सह प्रांत संपर्क प्रमुख रहे दिवंगत जयपाल सिंह की शोक सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि संघ के लिए लगातार 50 साल कार्य करने वाले जयपाल सिंह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संघ को ग्रामीण अंचल में विस्तार देने का काम किया।
विज्ञापन


लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सांसद डॉ कल्पना सैनी, एमएलसी सत्यपाल सैनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संघ और भाजपा को विस्तार देने में जयपाल सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि उनके जाने से यहां सभी की क्षति हुई हैं। भाजपा के मार्गदर्शक के रूप में काम किया। उत्तराखंड से सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि संघ परिवार में कार्य करके अपनी संगठनात्मक शक्ति से इस परिवार को बढ़ाने का काम किया। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि उनके कार्य संघ और भाजपा को ताकत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जयपाल सिंह के साथ संघ में लंबे समय तक काम करने का मौका मिला। वह पथ प्रदर्शक रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि उनकी कार्यशैली के कारण ही हम लोग ताकत में हैं। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उनका स्नेह आम कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहा। एमएलसी सत्यपाल सैनी ने कहा कि संघ की विचारधारा को जयपाल सिंह ने आम आदमी तक पहुंचाया।

बेहट के पूर्व विधायक नरेश सैनी, सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, फलावदा के चेयरमैन अशोक सैनी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रमोद उटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, विक्रम सैनी, प्रदीप बालियान, सुधीर बालियान, मिथेलश पाल, सपना कश्यप, सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, सुधीर सैनी, रामकुमार सहरावत, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह,
सपा नेता प्रमोद त्यागी, सतेंद्र सैनी, नरेंद्र सैनी, राकेश शर्मा, तेगबहादुर सैनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन कांति राठी ने किया। उनके बेटे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों का आभार जताया।
 

संघ के इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में प्रांत संघचालक प्रेम, प्रांतीय कार्यवाह फूलचंद, अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण राकेश जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मणिराम, जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह, विभाग संघ चालक डॉ हरजीत सिंह आर्य, बौद्धिक प्रमुख ब्रिजेश, जिला कार्यवाह संजय , हरियाणा से अजय सिंघल, राकेश कांबोज, ज्ञानचंद सिंघल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीआईसी में कराया था हिंदू सम्मेलन
मुजफ्फरनगर। जिला कार्यवाह रहते हुए जयपाल सिंह ने 1984 में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हिंदू सम्मेलन कराया था। सम्मेलन में रामजन्म भूमि आंदोलन के लिए प्रस्ताव पास हुआ। उस समय विजय कौशल महाराज जिला प्रचारक थे। प्रत्येक गांव से मिट्टी और जल एकत्र कर यज्ञ किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed