फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jail Superintendent's father dies, 82 patients found infected

जेल अधीक्षक के पिता की मौत, 82 नए मरीज मिले

Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jail Superintendent's father dies, 82 patients found infected
जेल अधीक्षक के पिता की मौत, 82 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल अधीक्षक एके सक्सेना के पिता की कोरोना से मौत हो गई। जेल अधीक्षक और उनकी मां भी संक्रमित हैं। शनिवार को 82 और केस मिले, जिनमें पांच पुलिस कर्मी और दो शुगर मिल के दस लोग भी शामिल हैं। जिला महिला चिकित्सालय की एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आई, जबकि गर्भवती महिला भी संक्रमित मिलीं। चिकित्सालय की ओटी एक दिन के लिए बंद कर दी गई है। पांच मरीज मिलने के बाद शनिवार को सदर तहसील भी बंद रही।
जनपद में सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। जिला कारागार के जेल अधीक्षक एके सक्सेना उनके पिता और मां तीन दिन पहले पॉजिटिव आए थे। तीनों को होम आइसोलेट किया गया था। शनिवार को जेल अधीक्षक के 80 वर्षीय पिता की हालत अचानक बिगड गई। उन्हें एंबुलेंस से बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। वह जिला फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज के निवासी थे। जेल अधीक्षक और उनकी मां अभी भी पॉजिटिव हैं। एडीएम वित्त आलोक शर्मा ने बताया कि शनिवार को विभिन्न स्थानों पर की गई जांच में 82 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पांच पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं, जो कि भोपा, शाहपुर, सिविल लाइन और पुलिस लाइन में तैनात हैं। शुगर मिल मोरना के छह और रोहाना मिल में चार लोग संक्रमित पाए गए है। अब टोटल केस 2552 हो गए है, जिनमें एक्टिव केस 860 है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले मरीज
मुजफ्फरनगर। अंकित विहार में तीन, अलमासपुर में तीन, कमल नगर में एक, मोरना मिल, भोपा, ननहेडा, कवाल जेल, भटौडा, नई बस्ती खतौली, बुढ़ाना, बढ़कला, रोहाना मिल, चरथावल, सोहजनी तगान, शाहपुर थाना, चांदपुर, दीपचंद कालोनी, सिविल लाइन, साकेत, भोपा रोड, सिविल लाइन थाना, ऋषभ विहार, ब्रहमपुरी, गांधी कालोनी में पांच, शिवपुरी, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, पुलिस लाइन, भरतिया कालोनी, गौशाला, नई मंडी, बचन सिंह कालोनी, जाट कालोनी, इंदिरा कालोनी, ऑफिसर कालोनी, अबपुरा, गाजावाली, घेरखत्ती नई मंडी में कोरोना मरीज मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिला के परिजनों का हंगामा
मुजफ्फरनगर। महिला जिला चिकित्सालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पॉजिटिव मिली है। एक गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली। जब उसे बेगराजपुर अस्पताल लेकर जाने लगे तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में समझाबुझा कर उन्हें शांत किया तथा कोविड अस्पताल बेगराजपुर उसे भेजा गया। दो केस मिलने के कारण जिला महिला चिकित्सालय की ओटी एक दिन के लिए बंद कर दी गई। सीएमएस डॉ अमृता रानी भांभे ने बताया कि इसी बीच यदि कोई गंभीर मरीज आया तो उसका ऑप्रेशन बेगराजपुर मेडिकल कालेज में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed