{"_id":"625c5ce7dbc40c599a6e6e3d","slug":"jai-ho-jai-ho-your-bajrangbali-muzaffarnagar-news-mrt584938526","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बालाजी जयंती पर रथायात्रा में शहर रात भर जागा। रथयात्रा शिवचौक पर शनिवार रात में 2:30 बजे पहुंची। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। अधिक भीड़ होने के कारण रथयात्रा को बालाजी धाम मंदिर तक जाने में सुबह हो गई और रथयात्रा रविवार 7:30 बजे पहुंच पाई। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी पूरी रात रथयात्रा के साथ रहे।
नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से बालाजी जयंती पर रथयात्रा शनिवार सुबह 10.15 बजे प्रारंभ हुई थी। रथयात्रा झांकियों, बैंड आदि के कारण काफी लंबी हो गई। नई मंडी के बाजारों में ही रथयात्रा को देर हो गई। रात 12 बजे ही मंडी से निकलनी शुरू हुई। बड़ी बात यह थी कि रात 12 बजे शहर के हजारों लोग श्रद्धा में सड़कों पर थे। हजारों श्रद्धालु रथयात्रा के साथ चल रहे थे।
शिवचौक पर रात में 2:30 बजे जब रथयात्रा पहुंची तो यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। रथयात्रा का यहां भव्य स्वागत हुआ। रंग-गुलाल के साथ फूलों की वर्षा हुई। बालाजी धाम मंदिर तक पहुंचने में रथयात्रा को रविवार को सुबह 7:30 बज गए।
विज्ञापन
रथयात्रा के संयोजक भीमसेन कंसल ने बताया कि हर बार रथयात्रा सुबह 4:00 बजे से पहले मंदिर पहुंच जाती थी। इस बार देर से पहुंची। इस बार मार्ग में हर साल से डेढ़ गुना प्रसाद के स्टॉल थे। श्रद्धालु हर साल से दोगुने रहे। आम जनता में बालाजी जयंती को लेकर बड़ा उत्साह रहा। रथयात्रा के दौरान शुरू से लेकर आखिर तक पुलिस और प्रशासनिक अफसर पुलिस बल के साथ रहे।
रात भर जागे दिन में सोए
रथयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ मंडी हिमांशु गौरव रथयात्रा के साथ रहे। 24 घंटे लगातार ड्यूटी देने के बाद इन सब अधिकारियों ने रविवार को दिन में नींद पूरी की।