फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaggery and Galla Mandi remained in captivity for the second day

गुड़ और गल्ला मंडी दूसरे दिन भी रही बंदी

Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jaggery and Galla Mandi remained in captivity for the second day
गुड़ और गल्ला मंडी दूसरे दिन भी रही बंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/शाहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आह्वान पर पूरे प्रदेश की गुड़ और गल्ला मंडियां दूसरे दिन भी पूर्णतया बंद रहीं।

दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने समर्थन करते हुए अपनी मंडी बंद रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क पूरे प्रदेश के व्यापारियों पर लगा रखा है। वहीं मंडियों के बाहर काम करने पर समाप्त कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में पूरे प्रदेश के व्यापारी बर्बादी के कगार पर हैं और प्रत्येक जनपद में धरना दे रहे हैं। धरने पर सुरेंद्र बंसल, अरविंद गोयल, महेश चौहान, राजेंद्र काटी, जितेंद्र कुच्छल रमेश कुमार, सुनील तायल, राजेश गोयल, धर्मेंद्र, दिनेश मित्तल, अनुज सिंघल, श्याम सुंदर, विकास गर्ग आदि रहे। उधर, शाहपुर में नवीन गुड़ मंडी स्थल के व्यापारियों ने ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन हड़ताल की। गुड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि मंडी में आने वाली उपज व गुड़ आदि पर ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क देने के कारण किसान व कोल्हू संचालक अपना माल मंडी से बाहर बेच देते हैं, जिससे अधिकृत व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापार संघ उपाध्यक्ष चंद्रवीर शास्त्री, प्रवीण गोयल, सौरभ सिंघल, विजय गोयल, ललित गर्ग, नंदलाल सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed