{"_id":"586d48354f1c1b4d5615a642","slug":"jagbir-singh-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अध्यक्ष की कोर्ट में पेशी हुई, पूर्व मंत्री योगराज अदालत नहीं आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अध्यक्ष की कोर्ट में पेशी हुई, पूर्व मंत्री योगराज अदालत नहीं आए
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लिए जाते नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित किसान नेता जगबीर सिंह हत्याकांड में मंगलवार को आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह अदालत नहीं आए, जिस कारण उनके बयान पर बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने बहस जारी रखते हुए 25 जनवरी की तारीख लगाई है।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की 6 सितंबर 2005 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र योगराज सिंह ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बीते तेरह साल से यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
कोर्ट में वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बयान हो चुके हैं, अब उनके बयान पर बचाव पक्ष की बहस चल रही है। बुधवार को तारीख होने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैट कोर्ट में पेश गए, मगर मुकदमे के वादी योगराज सिंह अदालत में नहीं आए। जिस कारण उनके बयानों पर बचाव पक्ष की बहस नहीं हो सकी। अदालत ने इस मुकदमे में अगली तारीख 25 जनवरी लगाई है।