फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Items stolen from tube wells recovered, four arrested

नलकूपों से चुराया सामान बरामद, चार गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Items stolen from tube wells recovered, four arrested
शाहपुर। स्थानीय पुलिस ने किसानों के नलकूप पर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार का चोरी किया सामान बरामद किया हैं ।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि बसी राजबहे के पास सिंचाई विभाग के खंडहर डाक बंगले के पास कुछ व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े हैं। तब पुलिस को देखकर वहां खड़े व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया , लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को हिरासत में ले लिया। चारों ने अपने नाम इमरान पुत्र शराफत व आसिफ पुत्र मतीन निवासी ग्राम सुजड़ू, थाना कोतवाली नगर व मोहसीन पुत्र सरवर व सीटू पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली बताए। पुलिस ने उनसे क्षेत्र के किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी का सामान भारी मात्रा में बरामद किया। आरोपियों के पास से एक तमंचा व चाकू भी बरामद हुआ है । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी इमरान शातिर चोर है । उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं । सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed