फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It took hours to travel

सफर तय करने में लगा घंटों का वक्त

Mon, 16 Nov 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
It took hours to travel
खतौली में भाईदूज पर सड़कों पर लगा रहा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सफर तय करने में लगा घंटों का वक्त
विज्ञापन

खतौली। पुलिस-प्रशासनिक स्तर से जाम से निपटने को कोई योजना नहीं बनाई जाने के कारण कस्बे समेत हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का वक्त लगा है। वहीं, रोडवेज बसों के लिए हर स्टॉपेज पर यात्रियों की भीड़भाड़ रही।

भैया दूज के इस त्योहार पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। दीपावली की छुट्टी के बाद जो लोग अपने-अपने घर गए हुए थे। वे लोग भैयादूज की शाम तक अपने अपने गंतव्य तक पहुंचते रहे। इसलिए नगर की सड़कों के साथ-साथ हाईवे पर भी वाहनों का दबाव दोहरा हो जाता है। नगर सहित हाईवे के हर तिराहे चौराहे पर यात्री जाम से जूझते नजर आए। रोडवेज बसों सहित जिन मार्गों पर प्राइवेट बसे संचालित हैं। भीड़ होने के कारण उनमें बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। नगर में भी बुढ़ाना तिराहा, जानसठ तिराहा, घंटाघर, जानसठ बस स्टैंड, मीरापुर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बसों की प्रतीक्षा करती नजर आई। बस आने पर यात्री एक दूसरे से पहले बस में सवार होने के लिए आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed