{"_id":"647f38ad41af4082cc006454","slug":"it-is-possible-to-end-the-evil-practices-prevalent-in-the-society-with-the-help-of-vedagya-vani-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-1356-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वेदज्ञ वाणी से समाज में व्याप्त कुरीतियों का खात्मा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वेदज्ञ वाणी से समाज में व्याप्त कुरीतियों का खात्मा संभव
विज्ञापन
-राष्ट्र कल्याण के लिए ग्रामीणों ने यज्ञ में दी आहुंति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। राष्ट्र कल्याण के लिए गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय चतुर्वेद पारायण यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। उत्तराखंड के आचार्य अनुश्री ने कहा वेदज्ञ वाणी से समाज में कुरीतियों का खात्मा संभव है। उन्होंने प्रत्येक घर में वैदिक रीति से यज्ञ करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि आचार्य अनु शास्त्री ने वेदों पर आधारित शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। आर्य समाज परंपरा अपनाकर वैदिक यज्ञ करने के लिए जागरूक किया। आचार्य अमित शास्त्री ने अपने प्रेरणादायक गीत 'ये मिला हमको मानव का तन' सुनाया। साध्वी प्रज्ञा ने 'कृणवंतो विश्वमार्यम' गीत प्रस्तुत किया।
उन्होंने धर्म का कुप्रचार करने वालों से बचने का सुझाव दिया। माता-पिता बच्चों में बेहतर संस्कारों का समावेश करें। विद्वानों को सम्मानित किया गया। बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, स्कूल प्रबंधक आशुतोष शर्मा, प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी आदि का सहयोग रहा।