फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is important for students of mass communication to learn theater art

जनसंचार के छात्रों के लिए थिएटर आर्ट सीखना महत्वपूर्ण

Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
It is important for students of mass communication to learn theater art
श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग में थिएटर आर्ट विषय पर वेबिनार में प्रतिभाग करती - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग में थिएटर आर्ट विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता थिएटर ग्रुप अस्मिता की आर्टिस्ट देविंदर कौर मुख्य ने कहा कि जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए थिएटर आर्ट सीखना बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

रविवार को वेबिनार में देविंदर कौर ने कहा कि भले ही वह किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हो। थिएटर हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। कॉलेज या स्कूल स्तर पर नाट्य कौशल को विकसित करने के लिए सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक एक महत्वपूर्ण शुरुआती प्रक्रिया होती है। जीवन में प्रत्येक विद्यार्थी को नाटक मंचन में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेजों और स्कूलों के पाठ्यक्रमों में नाट्य कला को शामिल किए जाने की वकालत की। कहा कि इस प्रकार हम आने वाली पीढ़ी को जन सरोकारों के मुद्दों और सामाजिक मूल्यों से बेहतर तरीके से जोड़ने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कहा की जनसंचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छा करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण सिद्ध होते है। मौके पर समन्वयक डॉ. प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडमिक डॉ. विनीत शर्मा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा, कहकशां मिर्जा, प्रीतिका शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed