फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ISRO scientist Arieb made to sit on eyelids in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली - इसरो वैज्ञानिक अरीब को पलकों पर बैठाया

Tue, 26 Sep 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
ISRO scientist Arieb made to sit on eyelids in Khatauli
खतौली में इसरो में वैज्ञानिक अरीब अहमद का स्वागत करते नगरवासी फोटो संवाद
- चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग के बाद श्रीहरिकोटा से घर पहुंचे अरीब अहमद
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। इसरो वैज्ञानिक अरीब अहमद का नगर में पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके बचपन के सहपाठियों ने भी खुशी मनाते हुए अपने साथी को माला पहनाई।
चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग के बाद श्रीहरिकोटा से अपने घर पर पहुंचे अरीब अहमद का स्वागत किया। बुढ़ाना रोड स्थित काजी फार्म हाऊस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि नगर के गोल्डन हार्ट एकेडमी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर जामिया मिलिया से बीटेक किया। आईआईटी कानपुर से की। इसके बाद खाद्य विभाग में उन्हें नौकरी मिल गई। काॅलेज के सीनियर विद्यार्थियों ने उन्हें इसरो की परीक्षा दिए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसरो की परीक्षा दी। जब वह खाद्य विभाग के निरीक्षक के पद पर ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान इसरो से उन्हें ज्वाइनिंग करने का मैसेज मिला। इसके बाद इसरो में इंजीनियरिंग कोर में नौकरी मिल गई। इसरो में जाने से परिवार में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

अरीब अहमद के मामा असद फारुकी ने बताया कि वह बचपन से ही खिलौनों के रूप में हवाई जहाज तथा राकेट की उनसे मांग करता था। अरीब के बडे़ होने पर उसका सपना पूरा हुआ। काजी फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में अरीब ने कहा कि शिक्षा से ही परिवार और देश में नाम रोशन होता है। सब को शिक्षा हासिल कर अपने देश की उन्नति के लिए काम करना चाहिए, जो समाज शिक्षा में पीछे रह जाता है, वह कभी उन्नति नहीं कर सकता। स्वागत करने वालों में काजी नबील अहमद, काजी अदील अहमद, तासीर हसन, हाजी वसीम, प्रियांशु सैनी, पंकज सैनी, डाॅ. अथर, डाॅ. मंसूर, डाॅ. एस हसन, हाजी यूसुफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed