फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Is disciplined painter

अनुशासित होता है चित्रकार : सुतार

Sun, 08 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Is disciplined painter
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में कलांगन की ओर से दीपावली कला मेले का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री राम वी. सुतार ने किया। दो दिन तक चलने वाले मेले में अनेक शिक्षण संस्थाओं के बच्चों और चित्रकारों की कला कृतियों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ करते हुए सुतार ने प्रदर्शनी में लगाई गई कला कृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने इसके लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को चित्रकला में रुचि लेनी चाहिए। चित्रकला से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। एक चित्रकार एकाग्रतापूर्वक काम करता है, जिससे उसमें आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। वह स्वयं अनुशासित हो जाता है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में नकल करने की प्रवृत्ति नहीं होती, यहां प्रदर्शित कृतियां इसकी साक्षी है। कालेज प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, डॉ. एमके बंसल, डॉ. आरए अग्रवाल, डॉ. निशा शर्मा, डा.ॅ निशा गुप्ता, डॉ. निलिमा गुप्ता, डॉ. मीना कुमार, अभिनव, सुशील आदि ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। संचालन कलांगन अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पीसी बरुवा की स्मृति में लगाए गए दीपावली कला मेला में कई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों और प्रसिद्ध चित्रकारों की कला कृतियों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed