फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Irrigation department operator committed suicide by shooting himself

Muzaffarnagar News: सिंचाई विभाग के ऑपरेटर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 18 Jun 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department operator committed suicide by shooting himself
-डेढ़ वर्ष पहले ही लगी थी नौकरी, मामले की जांच में जुटी है पुलिस
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मुकुंदपुर निवासी मोहित (29) ने घरेलू परेशानी के चलते गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शव को मोर्चरी भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

मोहित मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग में नौकरी करता था, उसकी नौकरी को अभी लगभग डेढ़ वर्ष ही हुआ था। वह अधिकतर चुपचाप ही रहता था। परिवार में एक छोटा भाई रोहित और मम्मी-पापा हैं। पिता के पास 10 बीघा जमीन है। कुछ जमीन ठेके लेकर सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद मोहित की सिंचाई विभाग में नौकरी लग गई। कुछ दिनों से वह किसी सोच विचार में रहता था और गुस्सा बहुत करता था। एक साल पहले भी उसने अपने दाहिने हाथ की उंगली काट ली थी। सोमवार रात वह अपने मकान में ऊपर के कमरे में सोने चला गया। देर रात उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने जाकर देखा तो उसके सिर में गोली लगी थी और वह कमरे में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना पुलिस का कहना है कि युवक ने ऐसा कदम किस कारण से उठाया, इसकी जांच चल रही है। परिजनों ने कुछ भी लिखित में नहीं दिया है। मामला घरेलू परेशानी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed