फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Irrigation department officials reached Shuktirtha to check the water level

Muzaffarnagar News: मोरना - जलस्तर देखने सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे शुकतीर्थ

Tue, 16 Apr 2024 04:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department officials reached Shuktirtha to check the water level
शुकतीर्थ में गंगा के जलस्तर का निरीक्षण करने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी
- कहा, गंगा में जल छोड़ना अभी संभव नहीं, निकालेंगे दूसरा रास्ता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने टीम के साथ शुकतीर्थ में बाणगंगा का जलस्तर देखा। उन्होंने बताया कि रुड़की धनोरी से सोलानी नदी में 200 क्यूसेक गंगा का जल निरंतर छोड़ा जा रहा है। फिलहाल गंगा में अतिरिक्त जल छोड़ना संभव नहीं है। मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में महीनों से जलस्तर घटने की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेरठ से सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने शुकतीर्थ पहुंचकर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। गंगा घाट पर पहुंचे सिंचाई विभाग गंगा मेरठ के मुख्य अभियंता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता विरेंद्र कुमार पांडेय, अवर अभियंता संजीव मलिक ने गंगा में जलस्तर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

श्री गंगा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अरुण गर्ग, महामंत्री महकार सिंह, प्रेमशंकर मिश्रा, प्रबंधक देवेंद्र आर्य, सुरेंद्र सिंह आदि ने अधिकारियों को बताया कि गंगा का जलस्तर के घटने से दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए गंगा का जलस्तर बढाया जाना अति आवश्यक है। वहीं, गंगा घाट पर नमामि गंगे की ओर से डाले गए बैग को निकालकर स्नान करने की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed