फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Wrestler of Iran won 3 lakh wrestling, now five lakh wrestling will be held in Jammu Kashmir

Muzaffarnagar: ईरान के पहलवान ने जीती 3 लाख की कुश्ती, अब जम्मू कश्मीर में होगी पांच लाख की कुश्ती

Sat, 29 Oct 2022 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

आयोजक अर्जुन पहलवान ने बताया कि 29 अक्तूबर को प्रवेश पहलवान बहादुरगढ हरियाणा व बिनिया मोमीन पहलवान के बीच जम्मू कश्मीर के बीच सबसे बड़ी पांच लाख की कुश्ती होगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Wrestler of Iran won 3 lakh wrestling, now five lakh wrestling will be held in Jammu Kashmir
पचैडा में आयोजित दंगल में ईरान - पंजाब के पहलवान की कुश्ती का शुभारंभ कराते अतिथि प्रिसं चौधरी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर के पचैंडा कलां गांव में हुए विशाल दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहले दिन ईरान के पहलवान ने पंजाब के पहलवान को हराकर तीन लाख रुपये की कुश्ती जीती।
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज पचैंडा स्थित कृषि फार्म मैदान पर दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने फीटा काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। पहले दिन तीन लाख रुपये के इनाम की सबसे बड़ी कुश्ती ईरान के ओदी पहलवान ने जीती।
विज्ञापन


ओदी पहलवान ने भारत केसरी भोला पहलवान पंजाब को कडे़ मुकाबले में हराया। रेफरी मांगेराम पहलवान, यूसूफ पहलवान, जितेंद्र कोच व युधिष्ठिर पहलवान रहे। संचालन नकुल चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में धर्मांतरण का मामला: 400 गरीब हिंदू परिवारों को बनाया ईसाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार, थाने पर हंगामा


आयोजक अर्जुन पहलवान ने बताया कि 29 अक्तूबर को प्रवेश पहलवान बहादुरगढ हरियाणा व बिनिया मोमीन पहलवान के बीच जम्मू कश्मीर के बीच सबसे बड़ी पांच लाख की कुश्ती होगी। इसके अलावा आसपास के जिलों के अखाड़ों के पहलवान भी जोर आजमाइश करेंगे।

दंगल के आयोजक अर्जुन पहलवान ने पगड़ी पहनाकर मुख्य अतिथि प्रिंस चौधरी का स्वागत किया। दंगल में कई अन्य बडे़ इनाम की कुश्ती भी हुई। दंगल में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, बिजेंद्र मुखिया, बृजपाल सिंह बढेडी, चौधरी धर्मवीर सिंह, जयवीर सिंह, गुलबहार, शहजाद, दुष्यंत चौधरी, संस्कार चौधरी, सुहैल, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed