फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IPL betting busted, four arrested

आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, चार दबोचे

Tue, 29 Sep 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
IPL betting busted, four arrested
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में ऑनलाइन सटटे के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी स्थित दुकान में चल रहे आईपीएल के ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से 2.06 लाख रुपये, एलईडी, पांच मोबाइल, चार एटीएम कार्ड और दो बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात भोपा रोड स्थित द्वारिकापुरी में फॉर यू मोबाइल एसेसरीज एंड लैदर्स पर छापा मारा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर कुछ लोग आईपीएल के मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। इनमें से चार युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ वर्मा, रोहित निवासी बचन सिंह कॉलोनी, लव उर्फ निक्की निवासी पटेलनगर और वैभव निवासी गंगा विहार कॉलोनी शामिल हैं। फरार आरोपियों की पहचान सब्बू निवासी खालापार और अमित निवासी जनकपुरी के रूप में हुई। सभी आरोपी मोबाइल एसेसरीज शॉप की आड़ में ऑनलाइन सट्टा कराते थे। वर्तमान में आईपीएल के मैचों पर लोगों से ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा था, जिन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed