{"_id":"67a3b3a1582f5c8321038126","slug":"investigation-started-against-the-contractor-documents-summoned-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-139167-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू, पत्रावलियां तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू, पत्रावलियां तलब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में सभासदों के खिलाफ शिकायत करने वाले ठेकेदार अभिमन्यु चौहान और उनके फर्म आरके कन्स्ट्रक्शन के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जांच अधिकारी नामित किए। कर निर्धारण अधिकारी ने निर्माण विभाग से ठेकेदार अभिमन्यु की पत्रावलियां तलब की है। सभासदों ने डीएम उमेश मिश्रा से भी शिकायत की थी।
23 जनवरी को नगरपालिका के निर्माण विभाग में 74 निर्माण कार्यों के टेंडर डाले जा रहे थे। इसी बीच ठेकेदार अभिमन्यु चौहान और तुषार पचीसिया ने कुछ सभासदों पर आरोप लगाया था कि उनको निर्माण विभाग में टेंडर नहीं डालने दिया गया और धक्का मक्की करते हुए उन्हें मौके से भगा दिया गया था।
डीएम उमेश मिश्रा ने शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को जांच करने के लिए तत्काल ही टाउनहॉल भेजा था, जहां ठेकेदार के आरोप गलत पाए गए थे। अगले दिन सभासदों ने डीएम से मिलकर मामले में झूठे आरोप लगाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।
विज्ञापन
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी पत्र देकर ठेकेदार पर फर्जी दस्तावेजों से पालिका में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही कई निर्माण कार्यों के टेंडर प्राप्त कर लिए जाने की जांच कराने की मांग की थी। चेयरपर्सन ने सभासदों की शिकायत पर दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करते हुए जांच आख्या तलब की। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रकरण में ठेकेदार अभिमन्यु चौहान की फर्म से जुड़ी सभी पत्रावलियों को निर्माण विभाग से तलब किया है।