{"_id":"5ec170938ebc3e85b54f7b3c","slug":"investigation-of-food-tender-process-could-not-be-started-yet-muzaffarnagar-news-mrt482196112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक शुरू नहीं हो सकी भोजन टेंडर प्रक्रिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक शुरू नहीं हो सकी भोजन टेंडर प्रक्रिया की जांच
विज्ञापन
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक शुरू नहीं हो सकी भोजन टेंडर प्रक्रिया की जांच
मुजफ्फरनगर। भोजन टेंडर के प्रक्रिया की जांच अभी तक शुरू नहीं होने से प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में शासन स्तर पर बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
खतौली की अन्नपूर्णा एग्रो फर्म को रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद भी भोजन का टेंडर देने का मामला प्रशासन के गले की फांस बन गया है। नोडल अफसर की जांच रिपोर्ट के बाद इस प्रकरण में आनन-फानन में डीएम ने तहसीलदार सदर पुष्करनाथ चौधरी को निलंबित कर दिया था। एडीएम प्रशासन अमित सिंह को लीव पर भेजा गया था। इसी के साथ एडीएम प्रशासन और एसडीएम दोनों को नोटिस जारी किया गया था। मामले को बढ़ता देख केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप एवं तीनों विधायकों विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, उमेश मलिक ने पूरे मामले पर अफसरों से बात की। बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव आदि अफसर मौजूद थे। बैठक के बाद तीनों मंत्रियों ने पत्रकारों से कहा था कि इस मामले की जांच एडीएम वित्त को देने की बात डीएम ने कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। चार दिन बाद भी टेंडर प्रक्रिया की जांच शुरू नहीं हो सका है।डीएम की ओर से एडीएम वित्त तो क्या किसी भी अधिकारी को जांच के आदेश जारी नहीं हुए हैं। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि हम लोगों ने डीएम के कहने के बाद घोषणा की थी। डीएम ने जांच के आदेश अभी जारी नहीं किए हैं।
जवाब मांगा डीएम से दिया एडीएम ने
मुजफ्फरनगर। राशन खरीद की जानकारी के लिए केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित तीन विधायकों ने डीएम को पत्र लिखकर राशन खरीद का हिसाब मांगा था। डीएम की ओर से किसी को भी जवाब नहीं दिया गया। जवाब छुट्टी पर चल रहे एडीएम प्रशासन अमित की ओर से दिया गया।