फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation into Sadhvi's death begins, SP Dehat records statement

Muzaffarnagar News: साध्वी की मौत की जांच शुरू, एसपी देहात ने दर्ज किए बयान

Tue, 06 Jun 2023 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation into Sadhvi's death begins, SP Dehat records statement
27 मई को हो गया था महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका साध्वी राज नंदेश्वरी का निधन
विज्ञापन

महाराज प्रकाशानंद सहित आश्रम में रहने वाले लगभग दस लोगों के बयान दर्ज किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका साध्वी माता योगिनी राजनंदेश्वरी की मौत का मामला विवादों में उलझ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को आश्रम में पहुंच कर महाराज प्रकाशानंद सहित आश्रम में रहने वाले लगभग दस लोगों के बयान दर्ज किए। उनके खातों की डिटेल में भी ली हैं।
मामले के तूल पकड़ने पर एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ भोपा रामाशीष यादव सुबह लगभग 11 बजे आश्रम पहुंचे। उन्होंने शाम चार बजे तक जांच पड़ताल की। उन्होंने महाराज प्रकाशानंद, चंद्रमा ब्रह्मचारी व आश्रम में रहने वाले लगभग दस लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सभी के बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई हैं। जांच पूरी होने तक सभी को पुलिस के संपर्क में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

-
मूर्ति वाले खाते की भी जानकारी की
एसपी देहात ने मूर्ति स्थापना के लिए खोले गए खाते की भी जानकारी की। क्योंकि आरोप लगाया जा रहा हैं कि इस खाते में कई करोड़ का लेनदेन हुआ हैं।

त्यागी समाज नेता ने की जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में पत्रकार वार्ता में त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि 27 मई को साध्वी राज नंदेश्वरी की मौत के समय ही उन्होंने पार्थिव शरीर देखकर पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की थी। आरोप लगाया कि प्रकाशानंद ने पोस्टमार्टम ना कराकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जल्द ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि उनकी समाधि बननी चाहिए थी। आश्रम के गुरु प्रकाशानंद और उनके पौते चंदा पर भी आरोप लगाए। साध्वी को प्रकाशानंद माता बताता था, लेकिन अब वह उन्हें अपनी पत्नी बताता हैं। उन्होंने भोपा थाने में प्रकाशानंद और चंदा के खिलाफ तहरीर दी हैं। उन्होंने जांच की मांग की। उन्होंने 11 जून को होने वाली साध्वी की शोक सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला-
27 मई की रात साध्वी बीमारी हो गई। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया, तब उन्हें पहले निजी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ऐसे उठा मामला-
- 29 मई को यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने माता योगिनी राजनंदेश्वरी की हत्या की आशंका जता कर एसएसपी से जांच की मांग की।
- तीन जून को भाजपा नेता विपुल त्यागी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रकाश मौर्य से जांच की मांग की।
- चार जून को मेरठ निवासी अरुण त्यागी ने साध्वी की हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
- पांच जून को अरुण त्यागी ने भोपा थाना पुलिस को तीन पर हत्या का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया।


कुछ लोगों ने इस मामले में जांच की मांग की हैं। उन्होंने एसपी देहात को जांच के आदेश दिए हुए है। - संजीव सुमन, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed