{"_id":"641eefee96eb3d6f8b0cbdc4","slug":"international-football-player-sumit-rathi-honored-muzaffarnagar-news-c-14-1-167957-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमित राठी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमित राठी को किया सम्मानित
विज्ञापन
सम्मान समारोह में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत आदि गणमान्य लोग हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गांव सोंटा में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमित राठी को समारोह में शील्ड, प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमित राठी चार वर्षों से कोलकाता में मोहन बागान क्लब की ओर से खेल रहे हैं। गोवा में 18 मार्च को मोहन बागान कोलकाता की टीम ने गोवा क्लब की टीम को हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप जीती। सुमित राठी ने मोहन बागान की तरफ से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही हैं। एशिया और ओलंपिक खेलों में भी ग्रामीणों से जुड़े हुए खिलाड़ियों को दबदबा है। अध्यक्षता सेवाराम और संचालन रणधोल राठी व अमित राठी ने संयुक्त रूप से किया। राठी खाप के अध्यक्ष कृष्ण देव राठी, शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, बलधारी सिंह, रालोद नेता संजय राठी, भूपेंद्र प्रधान, विकास बालियान, श्याम पाल चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।