फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Intermittent rain continued, got relief from heat

रुक रुककर बरसात जारी, गर्मी से मिली निजात

Sat, 17 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain continued, got relief from heat
बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में शुक्रवार को भी रुक रुककर बरसात जारी रही। 50 मिमी बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल गए। लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव की भी स्थिति रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तेज बारिश हुई, जो शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक बारिश रुक रुककर चलती रही। लगातार बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री तक लुढ़क गया। रात का तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया था। लगातार हो रही बारिश से गन्ने और धान की फसल को लाभ होगा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार का कहना है कि गन्ना, धान और सब्जी समेत अन्य सभी फसलों को लाभ मिलेगा। अगर खेतों में जलभराव की स्थिति बनती है तो सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम रही। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed