फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inter-state animal thief arrested in encounter, partner absconding

मुठभेड़ में अंतरराज्जीय पशु चोर गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 30 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inter-state animal thief arrested in encounter, partner absconding
- सिसौना-बागोवाली मार्ग पर हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- घायल बदमाश को कराया जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की बुधवार दोपहर पिकअप सवार अंतरराज्जीय पशु चोरों के साथ सिसौना-बागोवाली मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। एक शातिर आसू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र जरीफ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप में दो भैंस और एक लुवारा बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर मंडी कोतवाली के एसओजी टीम प्रभारी सुशील कुमार, मनेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ यह मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को एक बदमाश तो चकमा देकर जंगल में जा घुसा, जबकि दूसरा पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पिकअप से दो भैंस व एक लुवारा बरामद हुआ। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मूल रूप से शामली के कस्बा कैराना का निवासी है। वर्तमान में शहर कोतवाली के खालापार में नूर मस्जिद के पास रह रहा था। उसके साथी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश आसू उर्फ आस मोहम्मद अंतरराज्जीय पशु चोर है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed