फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Instead of milk, bananas were distributed to girl students in the mid-day mill

Muzaffarnagar News: दूध की जगह मिड-डे मिल में छात्राओं को बांट दिए केले

Wed, 10 May 2023 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Instead of milk, bananas were distributed to girl students in the mid-day mill
जांच करने पहुंचे एसडीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एसडीएम सुबोध कुमार ने बुधवार को कबूल कन्या इंटर कॉलेज में मिड-डे मिल की जांच की। रोस्टर के हिसाब से मिड-डे मिल नहीं दिया जा रहा था। दूध की जगह केले देने की बात सामने आई। इस पर एसडीएम ने बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए।
बुधवार को एसडीएम ने जीटी रोड स्थित कबूल कन्या इंटर कालेज में मिड-डे मिल के रजिस्टर की जांच की। सप्ताह में दिनों के हिसाब से तय किए गए रोस्टर को नजरअंदाज कर मिड-डे मिल बच्चों को बांटा जा रहा था। बुधवार को बच्चों को ताहरी और दूध दिया जाना था, लेकिन ताहरी और केले वितरित किए गए। ऐसे ही अन्य दिनों में भी किया जा रहा है। इसी बात से नाराज एसडीएम ने बीएसए को लिखित पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई के लिए कहा। एबीएसए को भी मिड-डे मिल की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था द्वारिका प्रसाद जनकल्याण समिति कासगंज की ओर से कबूल कन्या इंटर कालेज में मिड-डे मिल वितरित किया जा रहा है। रोस्टर के हिसाब से मिड-डे मिल नहीं बाटा जा रहा है। इसके लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed