{"_id":"6a4e9e776d4a6bb4eb0b2607","slug":"inspection-of-private-hospitals-anita-medicares-ot-sealed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-175327-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निजी अस्पतालों का निरीक्षण, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निजी अस्पतालों का निरीक्षण, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को खतौली क्षेत्र के निजी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दयालपुर स्थित अनीता मेडिकेयर की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया गया।
निरीक्षण में अनीता मेडिकेयर में एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं मिले। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए अस्पताल संचालक को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। इसके बाद शर्मा मेडिकल सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।
यहां आवश्यक दस्तावेज पूरे न मिलने पर संचालक को नोटिस जारी कर औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया। अपेक्स हॉस्पिटल में भी अभिलेखों में कमियां पाई गईं, जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।