{"_id":"613ba1ff8ebc3e866757451b","slug":"innocent-playing-outside-the-house-fell-in-the-pond-muzaffarnagar-news-mrt555655743","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहा मासूम तालाब में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहा मासूम तालाब में गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सराय रसूलपुर में पांच साल का मासूम बच्चा घर के बाहर खेलते हुए पास ही स्थित तालाब में गिर गया। तलाश के दौरान बृहस्पतिवार रात बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ।
थाना क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर निवासी हरबीर सिंह का पांच साल का बेटा अंशुल बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। सूचना पर पुलिस ने भी गांव में पहुंचकर बच्चे के लापता होने की जानकारी ली। रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने हरबीर के घर के पास ही स्थित तालाब में बच्चे की तलाश की तो मासूम का शव तालाब से ही बरामद हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गया और वहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।