फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Injured PRD jawan dies, family demands compensation and job

Muzaffarnagar News: घायल पीआरडी के जवान की मौत, परिजनों ने की मुआवजा और नौकरी की मांग

Fri, 02 Aug 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Injured PRD jawan dies, family demands compensation and job
ककरौली। एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीआरडी के जवान की बुधवार सुबह मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर जानसठ थाने पहुंचे। हंगामा कर परिवार में एक सदस्य को नौकरी व मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी विजयपाल (45) पीआरडी में नौकरी करता था। उसकी तैनाती जानसठ थी। गांव में अखबार भी बेचता था। विजयपाल के भाई संतरपाल ने बताया कि गत 24 जुलाई को विजयपाल जानसठ कोतवाली के गेट पर ड्यूटी पर था। रात में करीब 3 बजे रॉग साइड से आ रहे एक बाइक सवार ने विजयपाल को टक्कर मार दी थी। पुलिस घायल विजयपाल को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल ले गई थी। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन मेरठ पोस्टमार्टम कराकर शव जानसठ ले आए। उन्होंने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के एक परिजन को नौकरी व मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को पीआरडी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक विजयपाल के भतीजे अरुण कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक जानसठ क्षेत्र के गांव वाजिदपुर कव्वाली निवासी एक दूधिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed