फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information should be given to the Timbers of the Corona victims: Mandalayukta

कोरोना पीड़ितों के तीमारदारों को दी जाए जानकारी : मंडलायुक्त

Thu, 01 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Information should be given to the Timbers of the Corona victims: Mandalayukta
कोरोना पीड़ितों के तीमारदारों को दी जाए जानकारी : मंडलायुक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टाफ, प्राचार्य व जिला प्रशासन के अधिकारी प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर बात करेंगे। आईसीयू में भर्ती मरीजों के परिजनों को मरीज के स्वास्थ्य के संबंध में दिन में दो बार जानकारी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना से हुई प्रत्येक मृत्यु का ऑडिट किया जाए।

कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सीएमओ से कहा कि वह कोरोना वार्ड में जाकर स्वयं विजिट करें। शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। पल्स ऑक्सीमीटर व तापमान दिन में दो बार चेक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एल-1 कोविड फैसिलिटी में सीनियर डाक्टर विजिट करेंगे और वहां पर पोर्टेबल एक्सरे मशीन की व्यवस्था की जाए। एल- 1 फैसिलिटी में कोविड मरीज की छाती का एक्सरे किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना से हुई प्रत्येक मृत्यु का ऑडिट किया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव आ रहा है। इसलिए गर्म पानी की व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में लगवाए जाएं। सफाईकर्मियों का रोस्टर जारी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पॉजिटिव व्यक्ति मिलने पर उनके घर के आस- पास व घर के सदस्यों का तत्काल नमूना एकत्र किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों मे पॉजिटिव मिलने पर तत्काल सैनिटाइजेशन की कार्यवाही की जाए। ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, शौचालय की सफाई तथा घर से जलनिकासी के लिए, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि की जाए। इस अभियान में कोविड-19 रोग के संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सावधानियां अपनाते हुए आवश्यक निर्देशों का अनुपालन किया जाए। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, नोडल अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसजीपीजीआई के डॉक्टर, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा, एडीएम आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed