{"_id":"629903e6a124e15df51e81a2","slug":"information-given-to-prevent-damage-caused-by-peak-penetrating-insect-muzaffarnagar-news-mrt591285295","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी भेदक कीट से होने वाले नुकसान से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी भेदक कीट से होने वाले नुकसान से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गन्ने की फसल पर चोटी भेदक कीट से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के अधिकारियों के साथ गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के वैज्ञानिकों की टीम का क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को टिप्स दिए।
संयुक्त निदेशक गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर डॉ वीरेश सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम तथा चीनी मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार आदि ने खतौली चीनी मिल क्षेत्र के भैंसी, सठेडी, सरधन, तिगाई, टबीटा, शेखपुरा, गंगधाडी, गालिबपुर, चंदसमंद, आदि दर्जनों गांव का भ्रमण किया एवं स्मार्ट एवं पोक्का बोइंग बीमारियों के प्रति जागरूक किया। डॉ वीरेश सिंह ने टैप बोरर कीट से बचाव के लिए यथाशीघ्र खेत में कोराजन डेढ़ सौ मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से 400 लीटर पानी में मिलाकर जड़ों के पास ड्रेंचिन करने तथा सिंचाई करने की सलाह दी तथा पेड़ी फसल में फरतेरा का प्रयोग करने का सलाह दिया।
पादप रोग वैज्ञानिक अवधेश डागर ने पोका बोइंग बीमारी से बचाव के लिए एक लीटर पानी में 4 ग्राम कापर ऑक्सीक्लोराइड दवा को मिलाकर फसल पर स्प्रे करने की सलाह दी। चांदसमद में कृषक गोष्ठी को संबोधित किया। अशोक कुमार ने घास को निकालने निराई गुड़ाई करने के बारे में बताया। महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, उप महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह, नीरज श्रीवास्तव , भूपेंद्र सिंह किसान उपस्थित रहे।