फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about theft in ATM made the police sleepless

Muzaffarnagar News: एटीएम में चोरी की सूचना ने उड़ाई पुलिस की नींद

Sun, 09 Apr 2023 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Information about theft in ATM made the police sleepless
मैकेनिक की गलती से एटीएम का करेंसी चेस्ट बाक्स रह गया था खुला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात पीएनबी के एटीएम काट कर चोरी करने की सूचना ने पुलिस की नींद उड़ा दी। कई घंटे बाद सच सामने आया कि मैकेनिक की गलती से करेंसी चेस्ट बाक्स खुला रह गया था। कैश बाक्स सुरक्षित था।
नई मंडी क्षेत्र में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बैंक रोड पर पीएनबी का एटीएम हैं। शनिवार रात में एटीएम का गेट खुला पड़ा था और अंदर सामान व करेंसी चेस्ट बाक्स भी खुला हुआ था। कुछ क्षेत्रीय लोग घूमते हुए उधर पहुंचे तो इसकी सूचना डायल -112 पर दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे। एटीएम के करेंसी चेस्ट बाक्स के दोनों दरवाजे खुले थे। कुछ सामान भी बिखरा था। एटीएम कैश बाक्स सुरक्षित था, उसमें नगदी नहीं थी। उन्होंने बैंक अधिकारियों को जानकारी दी। तब बताया गया कि एटीएम खराब हैं, उसे बदला जा रहा हैं। मैकेनिकों की गलती से यह सब हुआ है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि क्षेत्र के चौकीदारों को सतर्क रहकर डयूटी करने को कहा गया हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed