{"_id":"5e483b8d8ebc3ee6140f1b42","slug":"information-about-microscopes-given-to-students-muzaffarnagar-news-mrt4691964139","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोस्कॉपी की छात्रों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रोस्कॉपी की छात्रों को दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को दी सूक्ष्मदर्शी की जानकारी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में भौतिकी विभाग द्वारा स्टॉर कॉलेज स्कीम के अंतर्गत छह दिवसीय अन्तर्विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। अंतिम दिन माइक्रोस्कोपी विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य विषय विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला नई दिल्ली के एमेरिट्स साइंटिस्ट डॉ सुखवीर सिंह रहे।
प्राचार्या डॉ शशी शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ गरिमा जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। योगेश कुमार ने विषय विशेषज्ञ का परिचय दिया। डॉ सुखवीर सिंह ने विभिन्न प्रकार की माइक्रोस्कोपी के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। बेसिक प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी से लेकर आधुनिकतम इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी तकनीकों के बारे में उन्होंने उदाहरण एवं छोटे छोटे मॉडलों के माध्यम से जानकारी दी। विद्यार्थियों को कंपाउंड माइक्रोस्कोप एवं ट्रेवलिंग माइक्रोस्कोप पर कार्य करने की सही विधि सिखाई गई। संचालन डॉ अमृता ने किया। लगभग 150 विद्यार्थियों ने कार्यशाला में प्रतिभागिता की। संयोजक डॉ संजीव कुमार ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अमरकांत, योगेश कुमार, डॉ अमृता, डॉ किरन पाल, डॉ मुकेश कुमार, डॉ संजीव कुमार एवं देवेश त्यागी का विषेश सहयोग रहा। डॉ मंजू चैहान, आरएम तिवारी, डॉ राजकुमार, डॉ मृदुला मित्तल, डॉ संजय कुमार, डॉ नवीन शर्मा उपस्थित रहे।