फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Information about government schemes given to people

लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Sat, 23 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Information about government schemes given to people
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सदर ब्लॉक के ग्राम चांदपुर में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा कैंप भी लगाये गए, जिसमें पात्रों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजना आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए पोषण स्टाल व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैंप एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। ग्राम वासियों की मुख्य समस्याएं प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क से अतिक्रमण हटाने एवं तालाब में पानी पहुंचाने आदि की रही। एसडीएम सदर व संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने ग्रामवासियों से अपील की कि पराली व गन्ने की पत्तियों का न जलाएं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र ही मशीनों को क्रय कर समितियों में पांच-पांच मशीनें दी जाएगी। प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने बताया कि कैंप में महिलाओं, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम सदर विजय कुमार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed