फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Industrialist Pradeep Jain arrested for GST theft

जीएसटी चोरी में उद्यमी प्रदीप जैन अरेस्ट

Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Industrialist Pradeep Jain arrested for GST theft
शनिवार को मुजफ्फरनगर के सुरेंद्र नगर में कारोबारी प्रदीप जैन के आवास पर जांच करने पहुंची जीएसटी ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जीएसटी चोरी में उद्यमी प्रदीप जैन गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीएसटी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम शनिवार को सुबह छह बजे सुरेंद्रनगर में प्रदीप जैन के आवास पर छापा मारा। जीएसटी चोरी में सम्मन जारी होने के बाद भी गुरुग्राम में अधिकारी के समक्ष पेश नहीं होने पर विशेष अनुसंधान शाखा ने शहर के उद्यमी प्रदीप जैन को गिरफ्तार किया है। धारा-132 में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनकी गिरफ्तारी से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आईआईए से जुड़े उद्यमियों ने उद्यमी की गिरफ्तारी का विरोध किया।

जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा गुरुग्राम की टीम के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में बैटरी की बॉडी बनाने वाले उद्यमी प्रदीप जैन ने कच्चा माल खरीदा था। टीम के मुताबिक कच्चा माल खरीदने में जीएसटी की चोरी सामने आई है। उद्यमी ने जिस कंपनी से माल खरीदा वह कंपनी फर्जी थी। इस मामले की करीब पिछले एक साल से जांच चल रही थी। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा गुरुग्राम की टीम ने प्रदीप जैन को इस मामले में सम्मन भी जारी किया था, लेकिन वह अफसरों के सामने पेश नहीं हुए। इसके चलते जीएसटी की धारा 132 के तहत उनका गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। जीएसटी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम शनिवार को सुबह छह बजे सुरेंद्रनगर में प्रदीप जैन के आवास पर पहुंची। टीम ने प्रदीप जैन के घर का सर्वे किया और कुछ इलेक्ट्रानिक सामान कब्जे में लिया। टीम ने प्रदीप जैन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रदीप जैन ने सफाई दी कि कोरोना से पीड़ित होने के कारण वह जीएसटी के अफसरों के सामने पेश नहीं हो सका। उद्यमी के घर जीएसटी के अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर आईआईए से जुड़े उद्यमी भी मौके पर पहुंच गए। मंडल चेयरमैन कुशपुरी ने टीम से पूरी जानकारी ली और गिरफ्तारी का विरोध किया। इस पर अफसरों ने उन्हें प्रदीप जैन का गिरफ्तारी वारंट दिखाया। बाद में टीम प्रदीप जैन को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed