फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Indian culture lured foreign tourists

Muzaffarnagar News: विदेशी पर्यटकों को लुभाई भारतीय संस्कृति

Thu, 13 Apr 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indian culture lured foreign tourists
चरथावल में विदेशी पर्यटक को श्रीमद्भागवत गीता भेंट करते अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे
स्पेन से भारत पहुंचे चरथावल एवं गांवों में भ्रमण कर जुटा रहे जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। स्पेन से भारत आए विदेशी पर्यटक चरथावल एवं ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। यहां का खानपान, रीति रिवाज और संस्कृति से प्रभावित है।
कस्बे के युवा वरुण त्यागी ऋषिकेश एवं दूरस्थ शहरों पर टूरिज्म का कार्य करते है। इन दिनों स्पेन से युवती बारटा साथी युवक एरिक संग भारत दौरे पर है। पहले उन्होंने उत्तराखंड के तीर्थस्थलों का लुत्फ उठाया। वरुण के साथ दो दिन से कस्बे एवं देहात की संस्कृति के बारे में तथ्य जुटा रहें है। हालांकि दोनों की भाषा स्पेनिश और अंग्रेजी ही है। मगर, वरुण उन्हें भारतीय भाषा का स्पेनिश में अनुवाद कर बातचीत समझा रहे है। दोनों शिव मूर्ति पर युवा व्यापारी नवीन गर्ग, संजय शर्मा के साथ सांध्यकालीन आरती में हिस्सा लेकर भोले नाथ के समक्ष नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

कस्बे में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और खानपान को बारीकी से समझा।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे से मुलाकात की। ईओ ने उन्हें अंग्रेजी अनुवाद की श्रीमद्भागवत गीता का संस्करण भेंट किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा से मिलकर कानून व्यवस्था के संबंध में यहां अनुभवों को साझा किया और डायरी में नोट किया। रोहाना एवं चौकड़ा गांव में जाकर स्वदेशी खानपान को स्वाद दोनों को लुभा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed