फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India gets bronze, Sisoli's star shines in Iran

भारत को कांस्य, ईरान में चमका सिसौली का सितारा

Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
India gets bronze, Sisoli's star shines in Iran
ईरान में कांस्य पदक जीतने के बाद मुजफ्फरनगर निवासी आर्यन बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- अंडर-18 वालीबाल एशियन चैंपियनशिप में भारत को तीसरा स्थान
विज्ञापन

- बेस्ट यूनिवर्सल खिलाड़ी चुना गया मुजफ्फरनगर का आर्यन बालियान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ईरान में खेली गई वॉलीबाल की अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक मिला है। देश को पदक दिलाने में सिसौली कस्बे के आर्यन बालियान ने शानदार खेल दिखाकर योगदान दिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारत की टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया। आर्यन बालियान को बेस्ट यूनिवर्सल खिलाड़ी चुना गया।
मुजफ्फरनगर के आर्यन बालियान के अलावा सहारनपुर के आदित्य राणा और बिजनौर के लवी चौधरी भी भारतीय टीम में शामिल थे। तेहरान शहर में मुकाबले खेले गए। भारत का तीसरे स्थान के लिए मुकाबला दक्षिणी कोरिया के साथ हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-20, 25-21, 26-28, 19-25, 15-12 के स्कोर से भारत ने कांस्य पदक जीता। देश को पदक दिलाने में आर्यन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन की वजह से होनहार को प्रतियोगिता का बेस्ट यूनिवर्सल प्लेयर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

अकेले आर्यन ने किया ईरान का मुकाबला
करीब 12 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान ईरान से हुआ। भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अकेले आर्यन बालियान ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उसने 11 अंक बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
प्रतियोगिता में पहले चार स्थानों पर रही जापान, ईरान, भारत, और दक्षिण कोरिया की टीम ने 2023 में होने वाली अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अब तक इस तरह रहा भारत का प्रदर्शन
टीम इंडिया ने साल 2003 में एशियन चैंपियनशिप जीती थी। भारतीय टीम ने अब तक कुल पांच बार पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन बार कांस्य मिला है।

मां ने जताई खुशी, बेटे ने ऊंचा किया नाम
आर्यन ने शुरूआत पढ़ाई शाश्वत पब्लिक स्कूल सिसौली से की। इसके बाद गांधीनगर स्थित स्पोर्ट्स अॅथारिटी ऑफ गुजरात में आर्यन की प्रतिभा निखरी। आर्यन की माता अनीता देवी ने कहा कि बेटे की कामयाबी से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed