{"_id":"616b0abb1a714f358e32250f","slug":"india-and-uno-should-take-strong-action-on-terrorist-incidents-musharraf-devband-news-mrt560935192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घटनाओं पर कड़ा एक्शन ले भारत व यूएनओ : मुशर्रफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी घटनाओं पर कड़ा एक्शन ले भारत व यूएनओ : मुशर्रफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। देवबंद को जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक एवं समाजसेवी राव मुशर्रफ अली ने जम्मू-कश्मीर, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या करने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप कर घटनाओं पर अंकुश लगवाने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
राव मुशर्रफ अली ने कहा बांग्लादेश में दुर्गा पूजन दौरान मूर्तियों को खंडित कर लोगों को मार दिया। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पहचान पत्र देखकर लोगों को मारा जा रहा है। अफगानिस्तान में शिया मस्जिद में जुमे की नमाज दौरान आत्मघाती हमला कर नमाज पढ़ते हुए मुसलमानों को मार दिया है। वहां की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं, लेकिन अफसोस की बात हैं कि छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया और फतवा देने वाले देवबंदी उलमा चुप हैं, जबकि भारत का अच्छा मुसलमान इन घटनाओं की निंदा कर रहा है। मुशर्रफ ने भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ से हस्तक्षेप कर कश्मीर, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में निर्दोष लोगों की हो रही हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।