{"_id":"64394ba16655af88d8046eb4","slug":"indefinite-strike-if-the-youth-are-not-hired-muzaffarnagar-news-c-14-1-190022-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवाओं को नौकरी पर नहीं रखा तो अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवाओं को नौकरी पर नहीं रखा तो अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
भाकियू तोमर युवा के जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। छपार टोल प्लाजा से कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर युवा के जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। कहा कि टोल प्लाजा प्रबंधन हठधर्मिता दिखाकर क्षेत्र के युवकों को नौकरी से हटा रहा है। अगर हटाए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर नहीं रखा तो मंगलवार से टोल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा कि कुछ दिन पहले बदले गए कम्पनी के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर पुराने लोकल क्षेत्र के कर्मचारियों को हटा दिया है और कुछ कर्मचारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है। संगठन हटाए गए कर्मचारियों के साथ है। कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने टोल प्लाजा प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर हटाए गए युवकों को वापस नौकरी पर नहीं रखा तो मंगलवार को अनिश्चितताकालीन धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री कराया जाएगा। इस दौरान मंडल महासचिव मुकेश गुज्जर, युवा नगर अध्यक्ष जावेद आलम, विशाल चौधरी, विशाल फरीदी, विनीत त्यागी, अलीम फरीदी आदि मौजूद रहे।