{"_id":"643c0126ccc7ef31a30cf66a","slug":"increasing-fever-long-queue-of-skin-patients-muzaffarnagar-news-c-14-1-192433-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बढ़ रहा बुखार, त्वचा के मरीजों की भी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बढ़ रहा बुखार, त्वचा के मरीजों की भी लंबी कतार
विज्ञापन
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन
1459 ने कराया उपचार, त्वचा के 303 मरीजों ने लिया परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया। 1459 मरीजों ने उपचार कराया। सबसे ज्यादा मरीज त्वचा और बुखार के पहुंचे। त्वचा के कुल 303 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। बुखार और अन्य बीमारियों के 404 मरीजों ने उपचार करिया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने फौजदार ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1459 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। मरीजों को स्वस्थ रहने के साथ-साथ उनके खान-पान और रहन-सहन को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सू पर पहुंचे सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने भी आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को परामर्श दिया। मरीजों की समस्या के बारे में पूछकर उनकी जांच की औरदवा दी।
विज्ञापन
इस तरह पहुंचे मरीज
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 562 पुरुष, 535 महिलाएं और 362 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें गर्भवती महिलाओं ने भी अपनी जांच कराई। सभी मरीजों को देखने के बाद उन्हें संबंधित बीमारी के तहत दवाई दी गई।
शेरपुर खादर पीएचसी पर 23 मरीजों ने लिया परामर्श
पुरकाजी। शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई। मेले में दो गर्भवती महिलाएं, चार चर्म रोग, एक ब्लड प्रेशर, चार श्वांस, दो मधुमेह और 10 अन्य रोगों समेत कुल 23 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा, नीलम देवी, कमलेश देवी, पवन जाटव, हाकिम अली आदि मौजूद रहे।