फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Increase in passengers on Diwali, increased trips of 199 roadways buses

Muzaffarnagar News: दिवाली पर बढ़े यात्री, 199 रोडवेज बसों के बढ़ाए फेरे

Sat, 11 Nov 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Increase in passengers on Diwali, increased trips of 199 roadways buses
शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर  दीपावली पर्व पर बसों से गंतव्य  को जोत यात्री । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। पंच महोत्सव पर्व पर बसों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए हैं। जिले की 199 बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। अधिकारी व्यवस्था की निगरानी कर रहे है। शनिवार शाम से ही दिवाली के लिए घर लौट रहे यात्रियों की संख्या बढ़ गई। परिवहन निगम मुख्यालय ने रोडवेज बस कर्मचारियों का अवकाश भी बंद किया है ताकि वह लगातार डयूटी कर सकें और यात्रियों को यात्रा में कोई परेशानी न हो।
दिवाली व भैया दूज पर्व मनाने के लिए लोग दूर दराज से अपने घर लौट रहे हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए परिवहन निगम अधिकारियों ने रोडवेज बसों के दो दो फेरे बढ़ाए हैं। बसों को दिन व रात में डीजल की परेशानी न हो इसके लिए वर्कशॉप में स्थित पेट्रोल पंप को 24 घंटे खोलने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर परिवहन निगम अधिकारियों ने मुजफ्फर नगर डिपो की 152 बसों तथा खतौली डिपो ने 47 बसों के दो दो फेरे बढ़ाएं है ताकि बसों की कमी न हो पाएं।
--

कार्यालय कर्मचारियों की भी लगाई डयूटी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी डिपो के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की भी व्यवस्था बनाने में डयूटी लगाई है। उन्हें यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन्होंने कहा-

यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसका ध्यान रखा गया है। व्यवस्था बनाई गई है। 152 रोडवेज बसों के दो दो फेरे बढ़ाएं गए हैं। -भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो।

- खतौली डिपो की 47 बसों के दो दो फेरे बढ़ाएं हैं। सभी चालकों-परिचालकों को यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के आदेश दिए गए है। - राकेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक खतौली डिपो।


- ट्रेन व बसों में रही यात्रियों की भीड़
दिवाली व भैया दूज मनाने के लिए आने वाले यात्रियों की ट्रेनों व बसों में भारी भीड़ रही। ट्रेनों में यात्रियों को बैठने के लिए सीट न मिलने के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। शहर से मीरापुर, शामली, बुढ़ाना, चरथावल आदि मार्गाें पर चलने वाली प्राइवेट बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही।

शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर  दीपावली पर्व पर बसों से गंतव्य  को जोत यात्री । संवाद

शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर  दीपावली पर्व पर बसों से गंतव्य  को जोत यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed