फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Income Tax Department raids Mansoorpur Sugar Mill

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 30 Oct 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids Mansoorpur Sugar Mill
मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर छापे के दौरान खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियां - फोटो : credit
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। आयकर विभाग की दिल्ली की टीम ने बुधवार सुबह छह बजे शुगर मिल में छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने चीनी मिल अधिकारियों को उनके घरों पर अपने घेरे में ले लिया। उनके मोबाइल कब्जे में लेकर उन्हें मिल के कार्यालय में ले जाकर बैठा लिया। सुबह छह बजे शुरू हुई जांच कार्रवाई रात तक चली। मिल के चारों गेट पर ताला लगा दिया। वहां अपने कर्मचारी तैनात कर दिए। डयूटी पर आने वाले कर्मचारी लौट गए। किसी को अंदर जाने या बहार नही आने जाने दिया। मिल परिसर में स्थित प्राइमरी स्कूल की छुट्टी कर दी गई। टीम के अधिकारियों ने रिकॉर्ड, फाइल, कंप्यूटर सिस्टम डिजिटल डाटा, वित्तीय लेनदेन आदि बिंदुओं पर जांच की। जांच की वजह से मिल में चीनी भराई व पैकिंंग का कार्य बंद रहा। किसानों के काफी कहने के बाद केन यार्ड में कुछ देर गन्ना तौल कराई गई लेकिन पेराई बंद रही। मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि उनकी मिल में कोई अनियमितता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed