फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Incharge suspended and notice given to four teachers in case of beating of student in Muzaffarnagar

पिटाई का मामला: इंचार्ज अध्यापक निलंबित, चार शिक्षिकाओं को नोटिस, पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती

Thu, 21 Dec 2023 05:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Dec 2023 05:39 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पीड़ित छात्रा ने कहा कि शिक्षिका ने उसके बाल पकड़कर पहले उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद उसका सिर पकड़कर बेंच में मारा।

विज्ञापन
Incharge suspended and notice given to four teachers in case of beating of student in Muzaffarnagar
छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नंगला पिथौरा गांव के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा को पीटने के मामले में बीएसए शुभम शुक्ला ने स्कूल पहुंचकर जांच की। स्कूल की जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर इंचार्ज अध्यापक को निलंबित कर दिया है। स्टाफ के बीच गुटबाजी का मामला सामने आया। चार शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन


बघरा ब्लॉक के गांव नंगला पिथौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा मित्र उमा देवी ने कक्षा पांच की छात्रा की पिटाई कर दी थी। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बृहस्पतिवार को बीएसए ने स्कूल पहुंचकर जांच की। उन्होंने इंचार्ज अध्यापक, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से जानकारी ली।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्टाफ के बीच गुटबाजी है। जांच के बाद इंचार्ज अध्यापक गौरव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षा मित्र उमा देवी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय नंगला पिथौरा में तैनात सहायक अध्यापिका पूजा, संगीता, अनु और शिक्षामित्र गीता  को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

विद्यालय में शिक्षकों के बीच दो गुट
बीएसए शुभम शुक्ला की जांच में आया कि कंपोजिट विद्यालय नंगला पिथौरा में स्टाफ के बीच दो गुट बने हुए है। यही वजह है कि यहां कई बार विवाद की शिकायतें मिलती रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

इन आरोपों पर किया गया निलंबित
इंचार्ज अध्यापक गौरव कुमार को विद्यालय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रुचि ना लेना। विद्यालय शिक्षण कार्य अत्यंत न्यून श्रेणी का होना। विद्यालय के स्टाफ के साथ सामंजस्य ना बनाकर रखना। गुटबाजी बनाए जाना। विद्यालय के रख-रखाव और अन्य गतिविधियिों के प्रति लापरवाही बरतना। विद्यालय की भौतिक स्थिति और शैक्षिक कार्य के प्रति उदासीनता बरतना है। इसके अलावा छात्रा की पिटाई  की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को ना देने पर निलंबित किया गया। 

पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती
पीड़ित छात्रा ने कहा कि शिक्षिका ने उसके बाल पकड़कर पहले उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद उसका सिर पकड़कर बेंच में मारा। आरोप है कि शिक्षिका ने छात्रा की मम्मी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

आरोपी शिक्षामित्र बोली, रची गई साजिश 
आरोपी शिक्षामित्र उमा देवी का कहना है कि विद्यालय में राजनीति होती है। कुछ अध्यापिकाओं ने यह सब साजिश के तहत किया है। बच्चों को बरगलाकर उनसे गाली दिलवाई जाती है। जब किसी बच्चें को काम करने को कहा जाता है तो वह टीचर को गाली दी जाती है।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed