फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Incessant rain for the third day, life affected

तीसरे दिन लगातार बारिश, जनजीवन प्रभावित

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Incessant rain for the third day, life affected
- जिले में 24 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में दिन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को 24 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश के चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी समय पर नहीं हो पाए।

जनपद में बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बीती रात जहां जमकर बारिश हुई वहीं शनिवार को दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। दिन में एक दो बार ही फुहार सी पड़ी। शाम के समय एक बार फिर जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। शाम और सुबह में लोग अपना रोजमर्रा का कार्य भी समय से नहीं कर सके। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 24.0 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ के हालात बने हैं। आम आदमी का सड़क से पैदल चलना दुश्वार हो गया है। जिन इलाकों में निर्माण कार्य चल रहा है वहां के हालात ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed