{"_id":"6825e57655a68ef0c40a4440","slug":"inauguration-on-3rd-and-main-bath-on-5th-juninauguration-on-3rd-and-main-bath-on-5th-june-in-dussehra-faire-in-dussehra-fair-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-145686-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन को उद्घाटन और पांच जून को दशहरा मेले में मुख्य स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन को उद्घाटन और पांच जून को दशहरा मेले में मुख्य स्नान
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ में तीन जून को जयेष्ठ गंगा दशहरा मेले का उद्घाटन होगा। पांच जून को मुख्य स्नान होगा। सुरक्षा और सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा प्राथमिकता है।
शुकतीर्थ में जिला पंचायत की ओर से आयोजित किए जाने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक निरीक्षण भवन में हुई। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि मेले के लिए सात लाख 67 हजार रुपये का बजट रखा गया है। गंगा घाट पर गोताखोर, नाव, पीएसी मोटरबोट की व्यवस्था रहेगी। बैठक में वन, स्वास्थ्य, पशुपालन, नगर पंचायत, विद्युत, एमडीए, पुलिस व प्रशासन विभाग को तैयारी में जुटने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह ने कहा कि मेले में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, बीडीओ मोरना विशाखा, जिला पंचायत अभियंता पवन कुमार गोयल, अवर अभियंता वाशिद, सुरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, गौरव निर्वाण, डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, जाहिद अली, डॉ. रविदीप सिंह, अंकुलचंद शर्मा मौजूद रहे।