फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inauguration of crushing season of sugar mill Khai Khedi

Muzaffarnagar News: शुगर मिल खाई खेड़ी के पेराई सत्र का शुभारंभ

Sun, 05 Nov 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of crushing season of sugar mill Khai Khedi
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। क्षेत्र की उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के इस वर्ष के पेराई सत्र का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहेब के तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन कर अरदास की गई। उसके उपरांत पंडित गौरव शर्मा ने विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन कराया। जिसमें मुख्य यजमान मिल के कार्यकारी यूनिट हेड विकास ठाकुर सहित मिल कर्मियों व किसानों ने आहुति दी गई।
विज्ञापन

सबसे पहले गन्ना लेकर आए गांव खाईखेड़ी निवासी किसान सुनील कुमार व बृजपाल को तिलक कर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। दोपहर करीब एक बजे नारियल फोड़कर विकास ठाकुर व पुरकाजी लोकदल विधायक अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह और किसानों ने मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान जेएन शर्मा, ब्रिजेश खन्ना, संजीव कुमार, अवनीश कुमार, अनिल कुमार, सरदार सिंह राणा, संजीव कुमार पुंडीर, भरत सिंह आदि मिल कर्मियों के अलावा ग्राम प्रधान धीरज त्यागी, जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी, भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, मेहंदी रजा, प्रताप चौधरी, मोनू पंवार, वीरेंद्र राठी, विवेक राठी, बिट्टू राठी, संजय त्यागी, धीर सिंह गुर्जर, शशि गुर्जर, राजा गुर्जर, दीपक मुखिया, मनोज चौहान, दीप सिंह गुर्जर, कृष्ण पाल गुर्जर, भगत सिंह, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किसानों को किया सम्मानित
इस मौके पर राज्य गन्ना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषक मनप्रीत कौर, पूजा चौहान, रोहित कुमार, बलराम सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र देकर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed