फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Inaugurated two modern toilets

दो आधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया

Tue, 13 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated two modern toilets
दो आधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की ओर से दो आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रुप से करीब दस लाख रुपए की लागत से निर्मित कराए गए हाईटेक शौचालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि कोतवाली परिसर में शौचालय निर्माण कराए जाने का आग्रह पूर्व प्रभारी निरीक्षक ने किया था। उन्होंने कहा कि जब वह विदेश दौरे पर जाती थीं, तो वहां पर इस तरह के शौचालय की परिकल्पना उनके मन में अपने शहर में कराने की थी। पूरे होमवर्क ड्राइंग, डिजाइन के साथ हाईटेक शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की। नगर में कई हाईटेक शौचालय निर्मित कराए गए हैं। रखरखाव की भी पांच वर्ष की जिम्मेदारी का अनुबंध पहले ही कर दिया है। कोतवाली के अलावा सिटी डाकघर के पास छह लाख की लागत से बनाए गए शौचालय का भी उद्घाटन कर पब्लिक को समर्पित किया गया। इस मौके पर सभासद राहुल पंवार, पवन चौधरी, अब्दुल सत्तार मंसूरी, नौशाद कुरेशी, अनु कुरैशी, अरविंद धनगर, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, लिपिक मैनपाल सिंह, अशोक धींगरा, राजीव कुमार, मनोज बालियान, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed