फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the uproar over the death of the mother-son tragedy

हादसे में मां-बेटे की मौत पर हंगामा

Tue, 19 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the uproar over the death of the mother-son tragedy
छपार। बरला-देवबंद मार्ग पर शादी से लौट रहे बाइक सवार परिवार को रोड़ी लदे दस टायरा ट्रक ने कुचल दिया। एक महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक चला रहे युवक और उसकी भाभी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बरला-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक में भी तोड़फोड़ की गई। ग्रामीण ट्रक मालिक को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम द्वारा मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

देवबंद के काल्हापुर निवासी रेनू (40) अपनी पत्नी मीना (35) भाभी सोना (45) और तीन वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ सोमवार को छपार थाना क्षेत्र के गांव जयभगवानपुर में एक शादी समारोह में आया था।
विज्ञापन


शादी से निपटने के बाद करीब पांच बजे रेनू एक बाइक पर तीनों को बैठाकर काल्हापुर के लिए चल दिया। जब वह कुतुबपुर से आग रजवाहे की पुलिया के पास पहुंचा तो सामने से आए रोड़ी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे मीना और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल रेनू और सोना को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए को मेरठ रेफर कर दिया गया।

उधर, कुतुबपुर के ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। हादसे की सूचना पर जयभगवानपुर और काल्हाहेड़ी के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देख पुरकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शवों को उठाने नहीं दिया और ट्रक मालिक को बुलाने की मांग पर अड़ गए।


गुस्साए ग्रामीणों ने बरला-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की मौजूदगी में ही ट्रक में तोड़फोड़ की गई। ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद एसडीएम सदर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed