फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the protest against the killing of youth, the incident happened on Tuesday night.

युवक की हत्या के विरोध में बवाल, मंगलवार रात हुआ था लापता

Thu, 27 Dec 2018 12:14 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 27 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
In the protest against the killing of youth, the incident happened on Tuesday night.
जाम लगाते लोगों को पीटती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में मंगलवार रात से लापता युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर उसकी लाश नवीन मंडी के पीछे स्थित गन्ने के खेत में पड़ी मिली। युवक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है।  युवक की हत्या से ग्रामीणों का गुस्सा फट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने युवक की लाश हाईवे पर रखकर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पुलिस ने जाम खुलवाने को लाठियां फटकारी, तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बमुश्किल शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है।     
विज्ञापन

 
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरधन निवासी ब्रजपाल अपने बेटे अरुण (27) के साथ जीटी रोड स्थित मंडी समिति की दुकान में गाड़ियों की कमानी रिपेयर का काम करता है। मंगलवार शाम करीब छह बजे पिता-पुत्र दुकान बंद कर अलग-अलग साइकिलों से गांव के लिए निकले थे, लेकिन बीच राह से संदिग्ध हालात में अरुण लापता हो गया। देर रात तक भी अरुण घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव मुबारिकपुर तिगाई निवासी किसान किशोरी अपने नवीन सब्जी मंडी के पीछे स्थित खेतों में गया तो वहां ईख के खेत में युवक की लाश देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। लाश की सूचना पर अरुण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लाश की शनाख्त लापता अरुण के रूप में की। युवक के साथ मारपीट के बाद उसी के पैंट की कपड़े की बेल्ट से गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई थी। लापता अरुण की लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद सरधन व आसपास क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आकर घटनास्थल पर जुटने लगे। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने लाश को मोर्चरी भेजने की कवायद शुरू की, गुस्साए लोगों ने उनसे शव छीनकर जीटी रोड पर रखते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस पर पीएसी व कई थानों की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह और एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग पीड़ित परिजनों को मुआवजा व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब आधे घंटे तक भी बात नहीं बनी तो ग्रामीण शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाने के लिए भंगेला कट की तरफ रवाना हो गए।

यह देख अफसर भी फोर्स के साथ उनके पीछे पहुंच गए। इसके बाद जैसे ही ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे हाईवे पर भी अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए एक युवक को भी हिरासत में ले लिया। देर रात तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।      

शव के पास पड़ी मिली साइकिल
खतौली। गांव सरधन के रहने वाले मिस्त्री अरुण की गन्ने के खेत जिस जगह पर हत्या की गई। उसी जगह पर शव के पास ही मृतक की साइकिल पड़ी मिली। पुलिस का मानना है कि हत्यारे साइकिल सहित मिस्त्री को गन्ने के खेत में खींच कर ले गए। जहां पर मिस्त्री की हत्या करने के बाद उसकी साइकिल शव के पास ही छोड़कर फरार हो गए।

रंजिश में तो नहीं की गई हत्या
खतौली। मिस्त्री अरुण नवीन सब्जी मंडी के बराबर से कच्चे रास्ते से प्रतिदिन साइकिल द्वारा अपने गांव जाता और सुबह वापस उसी रास्ते से आता था। जबकि उसका पिता ब्रजपाल प्रतिदिन गांव मुबारिकपुर तिंगाई के रजबहे के रास्ते से आता जाता था। पुलिस को शक है कि दुकानदारी के पैसे लूटने के इरादे से भी बदमाशों द्वारा अरुण की हत्या हो सकती है। पुलिस इस हत्याकांड को किसी से रंजिश होना भी मान रही है। पुलिस सभी पहलुओं को दायरे में रखकर जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल हत्या का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ग्रामीणों का ट्रैक्टर ट्रॉली और  बाइकें कब्जे में ली
खतौली। हाईवे पर पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया तो वे ट्रैक्टर ट्रॉली में शव को छोड़कर भाग निकले थे। कुछ ग्रामीण बाइक पर आए थे, वे ग्रामीण भी अपनी बाइकों को छोड़कर भाग निकले। एसपी सिटी ओमबीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने ग्रामीणों का ट्रैक्टर ट्रॉली और कई बाइकों को कब्जे में ले ली है। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सभी को सीज करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
खतौली। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को निर्देशित किया जांच पड़ताल करने के बाद जो ग्रामीण जाम लगाने वालों में शामिल थे। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए।

पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया
खतौली। गांव सरधन के मिस्त्री अरुण का शव ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर भागने वाले तथा जाम लगाने वाले ग्रामीणों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जंगलों और हाईवे तथा जीटी रोड पर पुलिस ने घंटों सर्च अभियान चलाया। ग्रामीण पुलिस को चकमा देकर जंगलों के रास्तों से फरार हो गए थे। महिला पुलिसकर्मियों ने जाम लगाने में शामिल हुई महिलाओं को पकड़ने के लिए उनको समझा बुझाकर वापस घर भेजा।  

परिजन भी घंटों तक रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आए
हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास करने वालों पर लाठीचार्ज होने तथा विरोध में पुलिस पर पथराव करने के घंटों बाद भी परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उनको आशंका थी कि पुलिस कहीं उनको पकड़ कर हवालात में न डाल दें। इसलिए घंटों बाद परिवार के लोग पुलिस के आग्रह पर मृतक मिस्त्री के पिता ब्रजपाल को थाने लेकर पहुंचे। तब कहीं जाकर पुलिस ने ब्रजपाल की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

गांव सरधन में भी दहशत फैली
हाईवे पर पुलिस पर पथराव कर देने की घटना को लेकर धरपकड़ को लेकर ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई थी। पुलिस ने कई बार गांव सरधन में भी गश्त किया। पुलिस को आशंका थी कि कहीं मृतक के समाज के लोग फिर से एकत्र होकर जाम लगाने हाईवे पर न पहुंच जाएं। पीएसी व पुलिस बल के गश्त करने को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैली रही।


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सरधन निवासी युवक मंगलवार शाम घर लौटते समय लापता हो गया था, जिसकी लाश बुधवार को मंडी समिति के पीछे खेत में मिली है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है, बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed