{"_id":"5f5289f08ebc3e81b859ec54","slug":"in-the-panchayat-the-girl-slapped-the-young-men-khatauli-news-mrt4996827195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगरः छेड़छाड़ के बाद पंचायत ने सुनाई सजा, युवती ने युवकों पर चप्पल बरसाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगरः छेड़छाड़ के बाद पंचायत ने सुनाई सजा, युवती ने युवकों पर चप्पल बरसाईं
Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
युवती से छेड़छाड़ के मामले में बैठी पंचायत में पंचों ने आरोपी युवकों को पचास जूते और पचास थप्पड़ मारने की सजा सुनाई। पीड़ित युवती ने युवकों पर पंचायत के सामने चप्पलों से धुनाई की। आरोपियों को माफी मांगने के बाद दोनों पक्ष के बीच फैसले के लिए सहमति बनी। उधर, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को अपने घर की पीछे खेत में काम कर रही युवती के साथ नशेड़ी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। परिजनों को इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी एक युवक की जूते चप्पलों से पिटाई करते हुए कमरे में बंद कर दिया था, जबकि अन्य युवक मौका पाकर भाग गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। इस मामले में शुक्रवार को मोरना के निकट गांव में एक व्यक्ति के यहां फैसले को लेकर पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने आरोपी युवकों को पचास जूते व पचास थप्पड़ मारने की सजा सुनाई। इस पर पीड़ित युवती ने युवकों पर पंचायत के सामने चप्पल मारी।
विज्ञापन
पंचायत में दोनों पक्ष की बीच लिखित में समझौता करा दिया है। मोरना पुलिस चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि दो गांव प्रधानों के माध्यम से दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है, वही दोनों पक्ष के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मौके से पकड़े गए युवकों को छोड़ दिया है।