फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the encounter, holding two crooks, including 15,000 prizes

मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी सहित दो बदमाश पकड़े

Wed, 09 Jan 2019 12:31 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 09 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, holding two crooks, including 15,000 prizes
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी सहित दो बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर पुलिस से मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली।  
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों बताया कि मंगलवार की रात करीब 7 बजे इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह अपने साथ पमनावनी चौकी प्रभारी नवीन सैनी को लेकर पुलिस टीम के साथ फलावदा रोड पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन


पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पैर में गोली लगते ही दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े। घायल बदमाश को पुलिस ने सड़क पर गिरते ही दबोच लिया, जबकि साथी बदमाश जंगलों में घुस गया। पुलिस ने घंटों जंगलों में कॉबिंग करने पर दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से सिपाही देवेंद्र राठी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर घायल बदमाश ने अपना नाम नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी ताजूददीन उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र हाजी यासीन बताया तथा साथी बदमाश ने अपना नाम मोहल्ला नई आबादी निवासी मईनूददीन पुत्र अमीरुददीन बताया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचे, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश ताजुददीन खतौली थाने का 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बदमाश पर 13-14 मुकदमे दर्ज
खतौली। इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल बदमाश ताजुददीन उर्फ ताज मोहम्मद पर अलग अलग थानों में चोरी, गैंगेस्टर, लूट के 13-14 मुकदमे दर्ज हैं। साथी बदमाश मईनूददीन का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को इन दोनों बदमाशों की काफी दिनों से तलाश थी, ये बदमाश गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस ने बदमाश को पकड़ा, तमंचा और कारतूस बरामद
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने सोमवार की रात को वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश गैंगेस्टर में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश की पत्नी पर भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनामी महिला की गाजियाबाद पुलिस को तलाश है। जानसठ तिराहे पर सोमवार की रात गांव खोकनी निवासी बदमाश जमालुददीन उर्फ हप्पू पुत्र औसाफ अली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ था। एसआई कुमेर सिंह ने गश्त के दौरान जमालुददीन को पकड़ लिया।


पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। थाने में इस बदमाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2015 में गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में हत्या के मामले में जमालुददीन जेल भी जा चुका है। इसकी पत्नी रुबीना भी हत्याकांड में नामजद है, जो अभी तक फरार चल रही है। गाजियाबाद पुलिस ने फरार रुबीना पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। गाजियाबाद पुलिस ने कई बार गांव खोकनी में दबिश भी दी, लेकिन आरोपी महिला पकड़ में नहीं आ सकी है। गाजियाबाद पुलिस आरोपी रुबीना को तलाश कर रही है। पुलिस ने बदमाश जमालुददीन को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed