{"_id":"62b602178cd7121fa211b9e7","slug":"in-protest-against-agneepath-bhakiyu-staged-a-sit-in-in-the-collectorate-muzaffarnagar-news-mrt5942727191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन
अग्निपथ योजना को रदद करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- राष्ट्रपति के नाम लिखित मांगपत्र जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को सौंपा
- भाकियू अध्यक्ष ने युवाओं से शांतिपूर्वक आंदोलन करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना देकर अग्निपथ योजना का विरोध किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार तानाशाही दिखा रही है। पहले की सरकार में किसानों का 36 महीने का बिजली बिल माफ हुआ था। थाने-तहसील से लेकर अन्य दफ्तरों में आमजन भ्रष्टाचार से परेशान है। युवा देश की संपत्ति को बचाने का काम करें, अहिंसा का रास्ता अपनाएं।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कहा कि चार साल में तो कुछ भी नहीं होता। अग्निवीर की योजना कहां से लाए। सब चिंतित है कि क्या होने जा रहा है। हमें इस सरकार में समझ नहीं आ रहा कि कौन इसका जिम्मेदार है। राजनाथ सिंह से बात करने पर भी कुछ हल नहीं निकला। जनहित व राष्ट्रहित में योजना को वापस लेना होगा। उन्होंने युुवाओं से आह्वान किया कि वह तोड़फोड़ न करें। यह राष्ट्र की हानि है। सभी विश्वास रखें कि आखिरी दम तक उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी किस्म की दिक्तत न मानो। शांति से आंदोलन चलाओं। देश की सुरक्षा को खतरा है। सरकार इस योजना को इज्जत के साथ वापस लें।
बिजली अच्छी मिल रही, सरकार बधाई की पात्र
टिकैत ने कहा कि जो सरकार अच्छा काम करे उसके अच्छे गुनगान हो। प्रदेश में एक बात अच्छी है। बिजली अच्छी आ रही है, इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। सरकार ने किसान केे प्रति सोचा। कहा कि हरियाणा में गन्ने का रेट 362 है, हमें उससे दो रुपये कम दे दो।
विज्ञापन
------------------------------
विशेष वर्ग का हो रहा उत्पीड़न
टिकैत ने यह भी कहा कि विशेष वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। तानाशाही दिखाई जा रही है। झूठे सच्चे मुकदमे दर्ज कर रहे है।
-----------------
ज्ञापन देने में यह रहे शामिल
दोपहर में जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे थे। कुछ देर बाद चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचे। ज्ञापन लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने डीएम को बुलाने की मांग की। चंद मिनट बाद पहुंचे डीएम चंद्रभूषण सिंह को चौधरी नरेश टिकैत, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, विकास शर्मा, अहसान त्यागी, धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक, चांदवीर फौजी, नवीन राठी, कपिल सोम, राव गुलबहार आदि ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।