फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Paldi, two sides of Qureshi society fight

पलड़ी में कुरैशी समाज के दो पक्षों में संघर्ष

Sat, 15 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
In Paldi, two sides of Qureshi society fight
पलड़ी में कुरैशी समाज के दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ी में मामूली कहासुनी के बाद कुरैशी समाज के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर पथराव के साथ ही फायरिंग भी होने से गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में महिला समेत कई लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने के बाद घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कुरैशी समाज के शमशाद उर्फ काला और यूनुस के बच्चों के बीच शनिवार शाम खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़े भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से बेगम, फूलजहां, सोनू, शमशाद उर्फ काला, वलीद व हाजी हफीज लहूलुहान हो गए। संघर्ष की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों को ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed