फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In mass marriage, phera on one side and nikah on the other side

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सामूहिक विवाह में एक तरफ फेरे और दूसरी तरफ निकाह

Thu, 30 Nov 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
In mass marriage, phera on one side and nikah on the other side
सामूहिक विवाह  कार्यक्रम में  यज्ञ  में आहूति देते वर -वधु एंव परिजन। संवाद
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने नवदंपत्तियों से की मुलाकात
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिलेभर से आए 943 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। एक तरफ फेरे हुए और दूसरी तरफ निकाह पढ़े गए। सामाजिक एकता और संस्कृति का अनूठा संगम भी नजर आया।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह के दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दूल्हे के साथ बराती पहुंचे और दुल्हन के साथ घराती। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंच से ही मंत्रों का उच्चारण किया और एक साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे कराए गए। उधर, मैदान पर मौलवियों ने 280 जोड़ों का निकाह कराया। प्रशासन की ओर से घरातियों और बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के लिए कॉलेज के मैदान को भव्य रूप से सजाया गया था। सामूहिक विवाह के दौरान नवदंपत्ती मोबाइल से सेल्फी और फोटो लेते नजर आए। खुशियों के लम्हों को मोबाइल में कैद किया गया।
विज्ञापन


सामाजिक एकता को बढ़ावा : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शुभ विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है, जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। सामूहिक विवाह में सभी जातियों के लोग एक मंडप में एकत्र होते हैं। सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दांपत्य सूत्र में बंधते हैं। इससे सर्वधर्म, सर्व समाज की एकता और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बेटियों को दिए गए उपहार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सहायता राशि 35000 रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे गए हैं। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, डिनरसेट स्टील, ट्रॉली बैग, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल एवं कपड़े और अन्य सामान दिया गया है, जिसकी कीमत लगभग दस हजार है। कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं पर 6000 रुपये निर्धारित हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
मंच का संचालन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सैनी, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर परमानंद झा, समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक व जगदीश पांचाल मौजूद रहे।

बजी शहनाई, बेटियों की हुई विदाई
सामूहिक विवाह में शहनाई वादक भी शामिल हुए। विवाह संपन्न हुआ तो शहनाई बज उठी और 943 दुल्हन अपनी ससुराल के लिए विदा हो गईं। इस दौरान परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे से मुलाकात की।


हम भी है पात्र, योजना का दीजिए लाभ
चरथावल ब्लॉक से युवक-युवती और ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर परमानंद झा और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना था कि उनके साथ पहुंचे युवक-युवती भी योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन सामूहिक विवाह में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। यही नहीं एक व्यक्ति धरने पर भी बैठ गया। इसके बाद अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संंबंधित व्यक्ति से प्रार्थना पत्र लिया गया है, उसे भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed